झुंझुनूं 7 अप्रैल 2025 । जिले के बगड़ के समीप घुमनसर खुर्द गांव की लाडली बेटी ने लगातार तीसरी बार राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए नेटबॉल की सब जूनियर प्रतियोगिता में नेशनल खेलकर मैडल जीता है। घुमनसर खुर्द निवासी रामावतार गेट ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय आठवीं कक्षा में पढने वाली बेटी तन्वी नेटबॉल की खिलाड़ी है। पहले भी वह दो बार राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चैन्नई और भिवानी में हुए राष्ट्रीय मुकाबलों में अपना खेल कौशल प्रदर्शित कर चुकी है। अभी हाल ही में भिवानी हुई हुई राष्ट्रीय नेटबॉल सब जूनियर प्रतियोगिता में तन्वी ने राजस्थान की टीम की कप्तानी की। तन्वी ने सिंगल मुकाबलों में ब्रॉन्ज और टीम मुकाबले में सिल्वर मैडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तन्वी के कोच केके सर ने बताया कि तन्वी की पकड़ नेटबॉल में काफी अच्छी है। जिसके कारण उसने लगातार तीसरा नेशनल मुकाबला राजस्थान के लिए खेला है। तन्वी की इस उपलब्धि पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।
