Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सालासर के लिए पालकी निशान पदयात्रा रवाना



नवलगढ़ 7 अप्रैल 2025 ‌अंजनी कुमार सेवा संघ द्वारा सात दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को हनुमान भक्त श्रद्धालु निशान लेकर बाबा की ज्योत एवं पालकी साथ लेकर नाचते गाते, झूमते सालासर के लिए रवाना हुए।  नगर पालिका नवलगढ़ के उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन नवलगढ़  के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, योगेंद्र मिश्रा, मुरली मनोहर चोब्बदार ,कृष्णकांत डीडवानिया, पंकज शाह, अनिल ढोला, विक्रम सिंह माझऊ, हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर पद यात्रियों को रवाना किया। निशान पदयात्रा पोद्दार गेट से मुख्य बाजार होते हुए गुजरी। निशान पदयात्रा का नवलगढ़ शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर ठंडा जल फ्रूटी कोल्ड ड्रिंक आदि से भक्तों की सेवा की गई।