Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अमृतवाणी संघ ने किया हनुमान चालीसा का पाठ



नवलगढ़ 7 अप्रैल 2025 । रामनवमी के उपलक्ष में नवलगढ़ शहर में रामदेवरा चौक से भव्य शोभा यात्रा डीजे और झांकियों के साथ में निकाली गई । इस दौरान पोद्दार गेट स्थित मुख्य चौक में अमृतवाणी संघ नवलगढ़ द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का तालियों  के साथ पाठ किया गया।  इस मौके पर संघ के संजय सिंगाड़ोदिया, नंदकिशोर सोनी, कृष्णकांत डीडवानिया, कमलकिशोर पवार, योगेंद्र मिश्रा,सुभाष टेलर, राकेश गौड़ सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। हनुमान चालीसा पाठ के बाद सभी ने सामूहिक रूप से भारत माता की जय घोष के नारे लगाए। सभी ने एक दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दी