Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

21 फरवरी से किसान करेंगे आमरण अनशन

 किसानों की पीड़ा नहीं समझ रहा कोई, मजबूर होकर किसानों ने शुरू किया आंदोलन, रखा उपवास 



देवगांव ग्राम पंचायत के किसानों ने रखा सांकेतिक उपवास


मंगलवार को साँगासी मांडासी पंचायत के किसान रखेंगे सांकेतिक उपवास


21 फरवरी से किसान करेंगे आमरण अनशन


नवलगढ़ ( 10 February 2025 )  765 KV ट्रांसमिशन लाइन प्रभावित किसान संघर्ष समिति की उपवास बैठक देवगांव के आम चौक में हुई। बैठक की अध्यक्षता बलदेव सिंह ने की। पर्यवेक्षक के तौर पर संघर्ष समिति के श्रवण मांडासी मौजूद रहे। इस दौरान किसान सांकेतिक रूप से 12 घण्टे के लिए उपवास पर रहे। उपवास के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के प्रवक्ता कपिल ऐचरा व प्रवीण डाबड़ी ने कहा कि सरकारों के नुमाइंदे लगातार किसानों को लूटने वालों के पक्ष में भाषा बोल रहे हैं। जबकि हर अधिकारी कर्मचारी को पता है कि गांवो में बाज़ार दर DLC दर से कई गुणा ज्यादा है। हमारी स्पष्ट मांग है कि जिला कलेक्टर प्रत्येक तहसील में अपने तहसीलदारों की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर सर्वे के आधार पर बाज़ार दर तय करवाए। बाज़ार दर तय करवाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। किसानों को सम्बोधित करते हुए बलदेव सिंह व श्रवण मांडासी ने कहा कि हमसे पहले गैस पाइपलाइन के कार्य में किसानों को लुभावने वादों से ठग लिया है। अब किसान जाग गया और जल्द गैस पाइपलाइन से प्रभावित किसानों की जमाबंदियों से भी प्रशासन नोट हटा दे, अन्यथा संगठित होकर किसान उग्र आन्दोलन पर उतारू होगा।

संघर्ष समिति के सतीश कप्तान ने बताया कि अगला उपवास मंगलवार को साँगासी-मांडासी पंचायत के किसानों का होगा। उसके बाद 21 फरवरी से जेजूसर सरपंच प्रतिनिधि व संघर्ष समिति के प्रवक्ता कपिल ऐचरा व साथी किसान आमरण अनशन पर बैठेंगे।

इस दौरान बलदेव सिंह, राजवीर मांडासी, रमेश मांडासी, अजीत पूनियां, दिनेश बलौदा, कपिल मेघवाल, धर्मा शेखावत, रामचन्द्र डूडी, सुरेन्द्र सिंह, संग्राम, विजेन्द्र, धर्मपाल, संजीव, प्रहलाद सिंह, सांवरमल, मुनेश आदि किसान उपस्थित रहे।