Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: इंदिरा गांधी के अपमान और विधायकों के निलंबन के खिलाफ पुतला फूंका




झुंझुनूं 22 फरवरी 2025 । राजस्थान विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के अपमान और विरोध जताने वाले कांग्रेस विधायकों के निलंबन के खिलाफ आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया।


कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री अपनी नाकामी को छुपाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा कि भाजपा की पर्ची सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, और अब कांग्रेस नेताओं का अपमान कर अपनी नाकामी छुपा रही है।


गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने कहा कि भाजपा सरकार और उनके मंत्री की अमर्यादित टिप्पणियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। प्रवक्ता संतोष सैनी ने कहा कि भाजपा के मंत्री और विधायक नागपुर में मिले संस्कारों के कारण इस विधानसभा सत्र में असंसदीय बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।



इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता शामिल थे, जिनमें डीसीसी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय तसीड़, प्रवक्ता शहबाज फारूकी, डीसीसी उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, सुभाष शर्मा, मानसिंह सहारण, डीसीसी महासचिव प्यारेलाल गुर्जर, श्रवण सैनी, चुन्नीलाल चनेजा, डीसीसी सचिव श्रीचंद झाझड़िया, मातादीन शर्मा, सुभाष भांबू, झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट संजय सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।