Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने नकदी सहित सामान किया पार




नवलगढ़ में बलवंतपुरा फाटक के पास सोमवार मध्य रात्रि के आसपास दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के नागरिकों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से इलाके में लगातार चोरियों की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोग खासे परेशान हैं। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार सुबह घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढाने व चोरियों का खुलासा करने की मांग की है। कन अनुसार, यह चोरियाँ बढ़ती जा रही हैं और उनका मानना है कि पुलिस की ओर से अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया गया ।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।