Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डिवाइडर से टकराकर 2-3 बार पलटी कार, टक्कर से एक बाइक सवार घायल



पिलानी ( 2 जनवरी 2025 ) पिलानी के उत्सव मैदान के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक कार डिवाइडर से टकराकर 2-3 पलटी खाकर 50 फीट दूर एक दुकान के सामने जा गिरी। हादसे में बाइक सवार जयसिंह खरड़िया घायल हो गए, जबकि कार सवार दंपति को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई। कार चालक राशिद ने बताया कि एक बाइक सवार रॉन्ग साइड से सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। कार पलटकर रोड के दूसरी तरफ जाकर एक अन्य बाइक सवार से टकरा गई। घायल बाइक सवार का इलाज पिलानी के निजी अस्पताल में जारी है। मौके पर मौजूद दुकानदार सुधीर भास्कर ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।