झुंझुनूं ( 4 जनवरी 2025 ) ऑपरेशन साईबर शील्ड अभियान के तहत झुंझुनूं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे थे। ये आरोपी आमजन को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 26 सिम कार्ड, 46 आधार इनरोलमेंट फॉर्म, 6 एटीएम कार्ड, 5 क्रेडिट कार्ड, और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि यह अभियान 2 से 31 जनवरी 2025 तक चल रहा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झुंझुनूं के फौज मोहल्ले में कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं। कार्रवाई में थाना कोतवाली के थानाधिकारी पवन कुमार चौबे और उनकी टीम ने तीन आरोपियों - सरजीत गुर्जर, पार्थो रॉय और आनिन्दे सरकार को गिरफ्तार किया। इनसे जुड़ी साइबर अपराध की जांच जारी है।
