Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज


डंपर चालक से लूट के मामले में गुढ़ागौड़जी थाने पर प्रदर्शन


गुढ़ागौड़जी ( 7 जनवरी 2025 ) दो रोज पहले गुढ़ागौड़जी में डंपर चालक से हुई लूट और मारपीट के मामले में डंपर चालक के परिजनों ने गुढा थाने के सामने पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। थाने के सामने करीब दो घण्टे तक प्रदर्शन किया। जिससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने सड़क के एक तरफ से ट्रैफिक सुविधा सुचारू रूप से शुरू कराई। डंपर चालक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे नवलगढ़ डिप्टी ने परिजनों से वार्ता की। और  परिजन संतुष्ट हुए। धरना समाप्त किया।


मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 


धरना प्रदर्शन के दौरान डंफर चालक के दो परिजन धर्मा भाटी और धर्मपाल गुर्जर थाने के गेट पर चढ़ गए। जिस पर पुलिस ने विरोध जताते हुए दोनों परिजनों को गेट से नीचे उतरने की बात कही। इस बात को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच जमकर तकरार हुई।


गुढ़ा में प्रदर्शन के बाद गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी आशाराम की तरफ से पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा सहित छह नामजद और 70 80 अन्य के खिलाफ सड़क जाम करने और भीड़ में भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र गुढ़ा, लीलाराम गुर्जर, हरिराम सीथल, धर्मपाल गुर्जर, धर्मा भाटी, विकास बोयल सहित 70-80 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।