Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्री बुधगिरि कुम्भ शिविर का उद्घाटन



फतेहपुर ( 11 जनवरी 2025 ) श्री बुधगिरि मढ़ी द्वारा संचालित श्री बुधगिरि कुम्भ शिविर का उद्घाटन आज जूना अखाड़े के संतों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर 51 फिट की धर्मध्वजा की स्थापना की गई और गौ पूजन, देवता पूजन, रुद्रा अभिषेक एवं धुना चेतन किया गया। श्री बुधगिरि कुम्भ शिविर में शेखावाटी सहित अन्य स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।



जूना अखाड़े के सभापति श्रीमहन्त प्रेमगिरि जी और अन्य संतों ने दिनेशगिरि जी द्वारा की जा रही गोसेवा की सराहना की और उन्हें जूना अखाड़े में पद ग्रहण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संतों ने दिनेशगिरि जी का सम्मान भी किया।