Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शेखावाटी का पहला इस्कॉन मंदिर निर्माणाधीन

झुंझुनूं ( 5 जनवरी 2025 ) शेखावाटी क्षेत्र का पहला इस्कॉन मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र तिवारी की बगीची, फौज के मोहल्ले झुंझुनूं में बन रहा है। मंदिर का निर्माण करीब दस करोड़ रुपये की लागत से तीन वर्षों में पूरा होगा। इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस्कॉन के हरि भक्त राधा मदन मोहन दास ने बताया कि इस मंदिर से शेखावाटी की आध्यात्मिक और सनातन संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। यहां वैदिक साहित्य का प्रचार, भोजन-प्रसाद वितरण, सत्संग और बच्चों के लिए सांस्कृतिक केंद्र भी होगा। मंदिर के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण जारी है। दानदाताओं से सहयोग की अपील की गई है।