सीकर ( 4 जनवरी 2025 ) सीकर और नीमकाथाना में सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला खत्म करने के विरोध में आज बाजार बंद रहे। सीकर में बंद समर्थकों और रेस्टोरेंट मालिक के बीच मारपीट की घटना हुई। जाट बाजार, तापड़िया बगीची, तबेला बाजार, घंटाघर सहित प्रमुख इलाकों में दुकानों पर ताले लगे रहे, जबकि आवश्यक सेवाएं जारी रही।
वहीं, नीमकाथाना में जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पांच दिनों से भूख हड़ताल जारी है। विधायक सुरेश मोदी ने चेतावनी दी कि यदि नीमकाथाना जिला नहीं रखा गया तो आंदोलन उग्र होगा। भूख हड़ताल पर बैठे विजेंद्र रोजड़िया ने 11 जनवरी तक नीमकाथाना को जिला घोषित नहीं करने पर आत्मदाह की धमकी दी है।

