Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामेश्वर चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

नवलगढ़ ( 5 जनवरी 2025 ) स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामेश्वर चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि 6 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनकी पैतृक हवेली के सामने स्थित मुख्य चौक बाय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः 12 बजे से शुरू होगी।



इस कार्यक्रम की जानकारी उनकी पुत्रवधू एवं स्थानीय सरपंच तारा पूनिया ने दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय रामेश्वर चौधरी का योगदान अतुलनीय था, और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है।


तारा पूनिया ने सभी नागरिकों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। श्रद्धांजलि सभा में उनके परिजनों, ग्रामवासियों, और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी हिस्सा लेंगे।


स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय रामेश्वर चौधरी की भूमिका को याद करते हुए, इस कार्यक्रम में उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया जाएगा और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई प्रेरणादायक संदेश दिए जाएंगे।