सीकर। रेलवे ने सीकर जिले के रींगस स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू की है, जिससे खाटूश्याम आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्री अब अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए डिजिटल लॉकर का उपयोग कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकर उपलब्ध हैं, जिन्हें 6 घंटे और 24 घंटे के लिए बुक किया जा सकता है। यात्री ओटीपी के माध्यम से लॉकर का उपयोग कर सकते हैं। 6 घंटे के लिए मीडियम लॉकर का शुल्क 40 रुपए, लार्ज का 60 रुपए और एक्स्ट्रा लार्ज का 120 रुपए है। 24 घंटे के लिए यह शुल्क क्रमशः 80, 120 और 240 रुपए होगा। यह पहल श्याम बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए सुविधाजनक साबित होगी।
