Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया




डूण्डलोद ( 27 जनवरी 2025 ) डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद में गणतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगाँठ धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र नेशनल खिलाड़ी तनिष्क की दादीजी परमेश्वरी देवी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परमेश्वरी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि तनिष्क केवल खेलों में ही नही बल्कि अध्ययन में भी अव्वल रहता है। यह सारी उपलब्ध्यिाँ विद्यालय की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं, अनुशासन, सजग विद्यालय संचालन समिति तथा योग्य व अनुभवी गुरूजनों के परिश्रम से ही प्राप्त हुई है। 

प्राचार्य जी. प्रकाश ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि देश को सबल बनाने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि प्रेम से प्रेम और घृणा से घृणा उत्पन्न होती है। सभी धर्म सत्य, प्रेम, ममता, सदाचार और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। प्रार्थना और आराधना भिन्न हो सकती है पर उनके लक्ष्य में एकता है ओर यही खूबसूरती हमारे गणतंत्र में परिलक्षित होती है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय निदेशक सुल्तान सिंह रणवॉ ने छात्र तनिष्क के अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय की यह परम्परा है कि स्वतन्त्रता दिवस पर बोर्ड परीक्षा टॉपर के अभिभावक तथा गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के नेशनल खिलाड़ी के अभिभावक ध्वजारोहण करते हैं। इससे सभी विद्यार्थी प्रोत्साहित होते हैं। साथ ही सूर्यमंडल नवलगढ़ में आयोजित उपखण्ड स्तर पर हुए कार्यक्रम में मार्च पास्ट, बैंड, मॉस ड्रील तथा एन.सी.सी. में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियांे की टीम को मुख्य अतिथि व अध्यक्ष महोदय ने बधाई दी। 

कार्यक्रम में छात्र तनिष्क की माताजी बबीता देवी, चाचा अजय कस्वा, विद्यालय संचालन समिति के सदस्य राहुल रणवॉ, उपप्रधानाचार्य डी. लाल, प्रभारी रेखा स्वामी, सुमनलता, मनजीत कौर, तथा समस्त डीपीएस परिवार उपस्थित था।