Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कीर की ढाणी में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में शरीक महिला आरोपी गिरफ्तार




नवलगढ़@रविंद्र पारीक । गोठड़ा थाना क्षेत्र के कीर की ढाणी में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए वारदात में शरीक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। कीर की ढाणी में 11 जनवरी की सुबह हंसराज का शव उसके घर से 20 मीटर दूर सड़क किनारे मिला था। जिसके बाद परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गोठड़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शरीक महिला आरोपी गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस कार्यवाही:- श्री कमलेश चौधरी उपनिरीक्षक थाना अधिकारी थाना गोठडा के नेतृत्व मे गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर वैज्ञानिक दृष्टीकोण रखते हुए गहन अनुसंधान करने पर पाया गया की मृतक हंसराज के पिछले करीब दो तीन साल से अपने पडौस में रहने वाली महिला गीता देवी से उनकी जमीन वगैरा के विवाद में गीता से संपर्क थे। घटना दिनांक 10.01.2025 को मृतक हंसराज द्वारा गीता देवी के घर पर खाना खाया। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर दोनो की आपस में तकरार होने पर गीता देवी अपने घर से बाहर चली गई पिछे से हंसराज द्वारा पूर्व में गीता की अनुचित मांगों व व्योवहार से प्रताडित होने के कारण हंसराज द्वारा गीता देवी के घर पर टीनशेड के छपरा में लगे पंखा के चुन्नी से अपने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उसके कुछ देर बाद गीता देवी बाहर से वापस अपने घर आई तो हंसराज उनके घर पर फांसी के फन्दा पर लटका हुआ मिला तब गीता देवी द्वारा डर एवं घबराहट में हंसराज के फन्दा को दांतला से काटकर हंसराज को फन्दा से निचे उतारा व मुंह में पानी डाला लेकिन तब तक हंसराज की मृत्यु हो चुकी थी बाद में गीता देवी द्वारा अपने घर से सबूत नष्ट करने के आशय से हंसराज की लाश को पकडकर अपने घर से बाहर ले जाकर खेमचन्द के घर के पास सडक के किनारे लाश को डाल दिया तथा गीता देवी द्वारा मृतक के मोबाईल फोन से सीम निकालकर तोडकर फैंक दी तथा मृतक का मोबाईल फोन एवं फांसी के फन्दे का दुपट्टा व फन्दा के दुपटे को काटने में प्रयुक्त दांतले को अपने घर पर छुपा दिये। आरोपीया गीता देवी को दिनांक 14.01.2025 को गिरफ्तार गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।