Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

झुंझुनूं में नया बिलिंग सिस्टम लागू, उपभोक्ताओं को मिलेगा हाथों-हाथ बिल


झुंझुनूं (2 जनवरी 2025) : झुंझुनूं में अब उपभोक्ताओं को हर माह विद्युत बिल मिलेगा और वह भी तुरंत, स्पॉट बिलिंग सिस्टम के तहत। एसई महेश टीबड़ा ने बताया कि इस नई व्यवस्था में कर्मचारी मीटर रीडिंग और फोटो मशीन की सहायता से हर माह बिल तैयार करेंगे और उसे उपभोक्ताओं को सौंपेंगे। उपभोक्ता बिल प्राप्त करने के बाद उसे ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं या 10 दिन के भीतर विभागीय कैश काउंटर पर भी जमा कर सकते हैं।


वर्तमान में यह व्यवस्था घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है, जबकि कृषि उपभोक्ताओं को पहले की तरह दो माह में बिल मिलेगा। बिल में एक बारकोड भी होगा, जिससे उपभोक्ता यूपीआई से तुरंत भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा, अजमेर डिस्कॉम ने 'विद्युत मित्र एप' भी शुरू किया है, जिससे उपभोक्ता बिलिंग, शिकायतें और नए कनेक्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


नई व्यवस्था के तहत, उपभोक्ताओं को 10 दिन की छूट मिलेगी, और वे बिल के जनरेट होने के दिन से अगले 10 दिन तक भुगतान कर सकते हैं।