नरेश मीणा की जमानत अर्जी खारिज
टोंक ( 10 जनवरी 2025 ) टोंक जिला एवं सेशन न्यायालय ने समरावता थप्पड़ कांड से जुड़े मामले में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। लोक अभियोजक राजकिशोर गुर्जर के अनुसार, नरेश मीणा के खिलाफ मालपुरा उपखंड अधिकारी अमित चौधरी को थप्पड़ मारने का मामला दर्ज है।
यह घटना 13 नवम्बर 2024 को हुई थी, जब नरेश मीणा ने दबाव डालकर मतदान में भाग लेने का आरोप लगाते हुए एरिया मजिस्ट्रेट को थप्पड़ मारा था। इसके बाद हिंसक प्रदर्शन और पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। अब तक इस मामले में 57 लोगों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन नरेश मीणा की जमानत अर्जी दो बार खारिज की जा चुकी है।
