झुंझुनू ( 6 जनवरी 2025 ) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अग्रवाल समाज ने भारत के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित अग्र अलंकरण सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने हमेशा समावेशी विकास को बढ़ावा दिया है।
इस अवसर पर झुंझुनू जिले के बिसाऊ निवासी कमल पोद्दार और अनिल काशी मुरारका को सेवा क्षेत्र में योगदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में जयपुर की मोना अग्रवाल को पैरा ओलम्पिक अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने समाज की सेवा के महत्व को बताया। 60 अग्र बंधुओं को अग्र अलंकरण से सम्मानित किया गया।
