अलवर ( 12 जनवरी 2025 ) अलवर जिले के राठ नगर में शनिवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जब पिता के शव के पोस्टमार्टम के दौरान दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। मृतक झाबर सिंह (76) के बड़े बेटे अभय और छोटे बेटे विजय में इस बात को लेकर विवाद हुआ कि पिता का अंतिम संस्कार कहां किया जाए। विजय ने अपने बड़े भाई पर पिता की हत्या का आरोप लगाया और शव के अंतिम संस्कार को रोकने की कोशिश की।
विजय ने यह भी आरोप लगाया कि बड़े भाई ने पिता की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति अपनी पत्नी के नाम करा दी। इस विवाद के बाद पुलिस ने शव को बड़े बेटे अभय के हवाले किया और अंतिम संस्कार पुलिस की निगरानी में हुआ, जिसमें छोटा बेटा विजय भी शामिल हुआ।
फोरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक का विसरा एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
