Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पहुंचे नवलगढ़, शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर चर्चा



नवलगढ़ 14 जनवरी 2025: मंगलवार को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का विधायक विक्रमसिंह जाखल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मुख्य सचेतक गर्ग ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर चर्चा की।

गर्ग ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने शहर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में भी विचार-विमर्श किया और जल्द ही इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

बैठक में पालिकाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश चौधुरी, पार्षद जयंती बील, सुनील सामरा, गौतम खण्डेलवाल समेत अनिल जाखड़, बालकिशन शाह, प्रकाश महण, मुकेश भगेरिया, रामगोपाल चोबदार, सूरज, विक्रमसिंह गहलोत सहित अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।