Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड- 2024 में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल सिरमौर



डूण्डलोद ( 6 जनवरी 2025 ) साइंस ओलम्पियाड फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड - 2024 में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल ने जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में आठ स्वर्ण पदक प्राप्त कर शेखावाटी का नाम रोशन कर दिया, प्रतिष्ठित छात्रों में आइना ढ़ाका, गौरव खरोलिया, मानव सिंह, याशिका, अमन, युवराज, दुष्यन्त सिंह और शिवांश सम्मिलित है। 

आइना ढ़ाका ने 98.36% के साथ 233 वीं रैंक प्राप्त कर द्वितीय स्तर के लिए योग्यता सिद्ध की। इसी प्रकार मानव सिंह, याशिका और अमन भी द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए चयनित हुए, जो उनकी शैक्षणिक यात्रा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह उपलब्धि अध्यापकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और छात्रों की बौद्धिक प्रतिभा को दर्शाती है। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य जी. प्रकाश ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दी। विद्यालय सचिव बीएल रणवॉ ने भी उनकी निरन्तर सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।  

इस अवसर पर चैयरमैन एसएस रणवॉ, विद्यालय संचालन समिति के सदस्य राहुल रणवॉ, उपप्रधानाचार्य डी लाल, एस.आई.पी. प्रभारी राहुल मिश्रा तथा समस्त डीपीएस परिवार उपस्थित था।